क्या आपके भी पेट में गुड़गुड़ होती है तो जाने इसके कारण (Reasons for Stomach Rumbling)

Reasons for Stomach Rumbling – हम सभी अपनी दैनिक आवशकताओ को पूरा करने के लिए कुछ ना कुछ जरूर करते है कोई जॉब करता है तो कोई bussness

हम सब  दिनभर काम करने के बाद जब हम रात को आराम  से बैठते हैं, तो अपने शारीरिक स्वास्थ्य  के बारे में कई सारी बातें सोचते हैं।

जब भी हम आराम  से बैठते तो हमारे  पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। जब  भी हमारा पेट अचानक से गुड़गुड़ करता तो हम में से ज्यादातर लोग इसे नजर अंदाज  कर देते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करना चाहिए

हमारे पेट में से आने वाली  इस आवाज के कई कारण हो सकते हैं। देखा जाए  तो पेट में गुड़गुड़ होना एक आम बात है, लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है

हमे इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि कई बार पेट से आने वाली गुड़गुड़ की आवाज किसी ना किसी  बीमारियों की वजह से हो सकती है। आइए  आज के इस लेख में आप  जानेंगे की किन किन कारणों से   पेट में  गुड़गुड़ की आवाज आती है?

तो इस लेख को आप ध्यान से और पूरा पढ़े

पेट में गुड़गुड़ होने के कारण-Reasons for Stomach Rumbling

1.भूख हो सकती है वजह – लंबे समय से कुछ नही खाना

यदि आपने  काफी समय  से   कुछ नहीं खाया  हैं, तो इसके कारण  से भी आपके  पेट से गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। लेकिन ऐसी आवाजे एक या दो बार  आती हैं तो ठीक है लेकिन लंबे समय तक ये होता है तो यह  शरीर में सुक्रोज और ग्लूटेन की एलर्जी के कारण होता   है। ऐसे में आप  सुक्रोज और ग्लूटेन युक्त पदार्थों का सेवन करने से बचें।

2.गैस और कब्ज बन सकता है कारण

  बहुत से लोगो को आदत होती है की वे खाना खाने के तुरंत बाद  बिस्तर में जाकर सो जाते हैं तो हमे ऐसा नहीं करना चाहिए  क्योंकि इसकी  वजह से पेट में गैस और कब्ज की समस्या होने लगती हैं।  आपके पेट में गैस, कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं के कारण भी पेट में गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए  अपने आहार को सुधारे तथा रात में हल्का खाना खाएं। खाना खाने के बाद  तुरंत बिस्तर पर ना जाके 10 से 15 मिनट टहलें।

3.अधिक तेल तथा मसालेदार खाने की वजह से

 आज के समय में बहुत से लोगो अधिक तेल और मसालेदार  खाना पसंद है जिसकी वजह से भी पेट में गुड़गुड़ की आवाज हो सकती है। दरअसल, ज्यादा तेल और मसाले वाला खाने की वजह से पेट से गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। इसलिए रात के समय हल्का भोजन ले और  मसालेदार खाना खाने से बचें।

यह भी पढ़े :- साफ़ और चमकदार त्वचा के लिए अपनाए निम्न उपाय

पेट से गुड़गुड़ की आवाज से राहत कैसे पाएं

अगर पेट के अंदर  ये आवाजें आती है तो इन्हे नजरंदाज ना करे , क्योंकि ये शरीर के आंतरिक अंगों की कार्यक्षमता पर जांच रखने में आपकी सहायता करती हैं।

अगर आप इन  आवाजों से बचना है, तो आप रोज सुबह उठकर ब्रिस्‍क वॉक करें। इससे पेट की गैस को निकालने में सहायता मिलेगी।

पेट में इस तरह की समस्या न हो इसके लिए सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करें। आपको दिन में ज्यादा चाय, कॉफी और सोडा पीने से बचाना होगा इसके साथ आपको अधिक रेशे युक्त भोजन लेना होगा

 कई बार कैफीन की ज्यादा मात्रा लेने से भी पेट में गुड़गुड़ की आवाज आती है। अगर पेट में आवाजें एक या दो दिन रहती है, तो ये समस्या सामान्य हो सकती है, लेकिन ये ज्यादा समय तक रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको एक स्वस्थ दिनचर्या अपनानी होगी और पेट को साफ रखना क्योंकि अगर आपका पेट साफ नहीं होगा तो आपको पर सम्बन्धी काफी सारी समस्या हो जायेगी जिसमे पर में गुड़ गुड़ होना भी है|

#Reasons for Stomach Rumbling , Reasons for Stomach Rumbling

Leave a Comment