सुबह खाली पेट देसी घी का सेवन करने से मिलेंगे ये अद्भुत फायदे , जोड़ों के दर्द समेत इन 5 परेशानियों में फायदेमंद(Desi ghee benefits at empty stomach)

Desi ghee benefits at empty stomach:  आप देसी  घी का सेवन करते है लेकिन क्या आप जानते है की अगर आप सुबह खाली पेट देसी घी का सेवन करते  है।  तो  ऐसा करने से आपको कई शारीरिक फायदे होंगे जिनमें आप  गठिया और वेट लॉस जैसी कई समस्याओं से बच सकते हो ।

सुबह खाली पेट देसी घी खाने के 5 फायदे – Desi Ghee Benefits At Empty Stomach In Hindi

सुबह के समय  खाली पेट देसी  घी सेवन (Subah khali pet ghee khane ke fayde in hindi) करना हमारे आयुर्वेद के कुछ सबसे पुराने नुस्खों में से एक है।

जब हम देसी घी का सेवन करते है तो यह हमारे शरीर में हर एक कोशिका के लिए एक पोषण की तरह कार्य  करता है। यह कोशिका बनाने की प्रक्रिया में सुधार करता है जो शरीर को स्वस्थ रखने  में मदद करता है।

देसी घी का सेवन  शरीर की सफाई में प्रभावी तरीके से काम करता है और एक प्राकृतिक क्लींचर है। साथ ही यह हमारी शरीर की  त्वचा और बालों पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही खाली पेट देसी घी खाने के फायदे कई हैं।

 1 जोड़ों के दर्द में राहत – Desi Ghee In Joint Pain

घी एक प्राकृतिक लुब्रिकेटिंग एजेंट है। जब हम प्रतिदिन  देसी घी का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों के जोड़ों के निर्माण को बढ़ावा देता है। देसी घी के सेवन से  हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण करने की क्षमता  बढ़ाती है और इन्हें मजबूती देता है।

साथ ही घी ओमेगा 3 फैटी एसिड से भी भरपूर है जो कि ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोकता है। इस तरह से अगर हम देसी घी का प्रतिदिन सेवन करते है तो यह जोड़ों के दर्द में बहुत अच्छे से  काम करता है।

2. पुराने कब्ज की समस्या को दूर करने में -Desi Ghee In Constipation

आयुर्वेद  में देसी घी को बहुत महत्व दिया गया है और आयुर्वेद के अनुसार घी शरीर की सफाई करने में बहुत सहायक होता है l  इसलिए जिनके कब्ज होती है उनके लिए यह बहुत  फायदेमंद है।

देसी घी की खास बात ये है कि ये आपके बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। ये आपके स्टूल को मुलायम बनाता है और इसे शरीर से आसानी से बाहर निकालता है। ऐसे में पुराने से   पुराने कब्ज की समस्या में यह बहुत अच्छे  तरीके से काम करता है

3. झुर्रियों और एजिंग से बचाव में-Desi Ghee In Wrinkles

घी एक नेचुरल मॉइस्चराइजर (प्राकृतिक नमी ) है जो कि त्वचा को अंदर से नमी देता है और झुर्रियों को रोकता है। घी के सेवन से  हमारे शरीर को अंदर हेल्दी फैट मिलता  है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।

साथ ही ये हमारे  शरीर की कोशिकाओं में उपस्थित फ्री रेडिकल्स को जमा होने से भी रोकता है।जिससे हमे  ये झुर्रियों में राहत देता  है और एजिंग के लक्षणों में सुधार करता है।

4. वजन कम करने  में सहायक-Ghee On Empty Stomach For Weight Loss

वजन कम करने  में देसी घी काफी अच्छे  तरीके से काम करता है। क्योंकि , देसी घी में एक हेल्दी फैट है जो कि मांसपेशियों की गति को बढ़ाने के साथ मेटाबोलिज्म को तेज करता है।

 साथ ही देसी घी के सेवन से  भूख भी काम लगती  है और यह वजन को कम  करने में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर को डिटॉक्स करता है और वजन कम करने  में मददगार है। तो, अगर आप वजन कम  करना चाहते हैं तो आपको  खाली पेट देसी घी का सेवन जरूर करना चाहिए

5 नींद को बेहतर बनाने में-Ghee For Better Sleep

 अगर आपको नींद कम आती है तो आपके लिए नींद को बेहतर बनाने में घी का सेवन  बहुत फायदेमंद रहेगा देसी घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

दूसरा देसी घी हमारे शरीर में  वात कम करता है और शरीर की एंग्जायटी जैसी चीजों में कमी लाता है। साथ ही ये नींद को बेहतर बनाने में मददगार है। तो, इन सभी  स्थितियों में आपके लिए घी का सेवन फायदेमंद है।

इनका जरूर ध्यान रखे

अगर आपको घी से किसी प्रकार की एलर्जी है तो आपको घी का सेवन नहीं करना है जरूरत से ज्यादा भी आपको घी का सेवन नहीं करना है ।

यह भी पढ़े :- साफ़ और चमकदार त्वचा पाने लिए अपनाए यह उपाय

Leave a Comment