कीवी फल के फायदे एवं नुकसान || Benefits and harms of kiwi fruit

जी दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम कीवी फल के फायदे एवं नुकसान(Benefits and harms of kiwi fruit), कीवी फल खाने का तरीका, कीवी फल कब नही खाना चाहिए, खाली पेट कीवी खाने के नुकसान, कीवी फल कब खाना चाहिए, कीवी फल की कीमत, कीवी फल खाने का समय, कीवी फल कैसे होता है आदि जानकारी पढ़ेंगे|

कीवी फल (kiwi fruit)

कीवी फल एक प्रकार से पहाड़ी फल होता है| जो कि चीकू की तरह हल्के भूरे रंग का होता है| यह कीवी फल अंदर से चिकना होता है और बहार से लकीरों की तरह भूरा होता है,

देखा जाये तो इन कीवी फल में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पायी जाती है, इन फलों में केरोटिनोइड्स और विटामिन e, c आदि तत्व पाये जाते है| kiwi fruit मनुष्य के काफी रोगों के लाभ दायक होता है| कीवी फल बहुत सारी बीमारियों तथा बुखार में आदि समस्याओं के लिए लाभ दायक है|

कीवी फल सबसे पहले कौनसे देश में उगाया गया था?

कीवी फल सबसे पहले चीन में उगाया जाने वाला फल था और बाद में यह न्यूजीलैंड पहुँचा और फिर पूरे विश्व में फैल गया|

Benefits and harms of kiwi fruit || कीवी फल के फायदे

  1. कीवी फल में एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई की मात्रा ज्यादा पायी जाती है जिससे यह रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है| यह फल शरीर की थकान एवं कमजोरी को भी दूर कर देता है| जबकि कीवी फल में विटामिन सी की मात्रा भी भरपूर होती है जिससे शरीर की आयन को सोखने में भी मदद करता है जिससे यह अनोमिया के मरीजों के लिए लाभ दायक होता है|
  2. कीवी फलों को खाने से खून में गलूकोज का स्तर नही बढ़ता है| जिससे दिल के रोग तथा डायबिटीज पर नियंत्रण रखता है| साथ में यह वजन कम करने में भी लाभदायक होता है|
  3. जैसे देखा जाये तो हमारे शरीर की त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाये रखने के लिए विटामिन सी का बहुत महत्व होता है| जिससे त्वचा से सम्बंधित बहुत से रोगों को कम कर देता है और सेवन से त्वचा चमकदार एवं मुलायम हो जाति है|
  4. कीवी फल गर्भवती महिलाओं के लिए भी लाभ दायक होता है क्योंकि इसमें जरूरी पोषक तत्व पाये जाते है, और साथ में फोलिक एसिड भी इस kiwi fruit में पाया जाता है|
  5. यह कीवी फल जैसे की ह्दय का रोग, पेट की बीमारी, जोड़ो के दर्द, अस्थि सम्बन्धी रोग, बुखार आदि रोगों से लड़ने की क्षमता रखता है|

कीवी फल खाने का तरीका

दोस्तों कीवी फल का सेवन आप छीलकर उसके कुद्दे को खा सकते है| अगर आपको अच्छा नही लगता तो आप चूस बनाकर पी सकते ह

इन्हें भी पढ़े :- 

Dragon fruit in Hindi

ज्यादा नमक खाने के नुकसान

जानिये कीवी फल (kiwi fruit) कब नही खाना चाहिए?

दोस्तों हमारी जानकारी के अनुसार बता दे की यदि आपको स्क्रीन एलर्जी है तो कीवी फल का सेवन न करे तथा इसमें अधिक सेवन से एसिडिटी और गले में खरखरा फल पैदा हो जाता है| गर्भवती महिलाएँ इसका सेवन बहुत कम जैसे कि दिन में 1 या 2 से अधिक कीवी (kiwi fruit) का सेवन न करे|

जानिये खाली पेट कीवी खाने के नुकसान

जी दोस्तों कीवी एक ऐसा फल है जिसे खाली पेट खाने से शरीर को नुकसान पहुँचा सकता है| क्योंकि इसमें पोटैशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे पेट, एलर्जी जैसी समस्याओं हो सकती है|

कीवी फल (kiwi fruit) की कीमत

कीवी फल की कीमत उसके भरपूर पोषक तत्वों के अनुसार देखा जाये तो अधिक नही है कीवी फल अधिकतर 70 से लेकर 100 रूपये किलो तक मिलते है| जबकि यह कीवी पहाड़ी पौधा है|

कीवी फल खाने के नुकसान?

  1. अधिक कीवी फल खाने से एलर्जी और उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है|
  2. कीवी फल के अधिक सेवन से सूजन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है|
  3. गले में खरखराहट कीवी के अधिक सेवन से हो सकती है|

इन्हें भी पढ़े :-

Health Tips || गर्मियों में इन 5 चीजों का करे सेवन

1 thought on “कीवी फल के फायदे एवं नुकसान || Benefits and harms of kiwi fruit”

Leave a Comment