क्या आप मूंगफली खाते है तो जानिये मूंगफली खाने के बाद क्या न खाएं | what not to eat after eating peanuts

अगर आप भी मूंगफली का सेवन करते है तो आपको इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए

आप सभी मूंगफली का सेवन जरूर करते होंगे| लेकिन बहुत कम लोग इसे खाने का सही तरीका जानते है

इस लेख को आप पूरा पढ़े जिससे आप भी मूंगफली को खाने का सही तरीका क्या है जान सके?

मूंगफली के सेवन से हमे बहुत से शारीरिक फायदे होते है लेकिन अगर इसे गलत तरीके से खाया जाए तो यह हमे कई समस्याएं भी उत्पन कर सकती है|

मूंगफली खाने के बाद क्या न खाएं – मूंगफली के सेवन के बाद आपको इन बातो का ध्यान जरूर रखना चाहिए (what not to eat after eating peanuts)

1. मूंगफली खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए (what not to eat after eating peanuts)

अगर आप मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीते है तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है| क्योंकि मूंगफली में तेल पाया जाता है और इसके सेवन करने के बाद पानी पीते है तो इससे गले में खराश, इरिटेशन और कफ की समस्या हो सकती है| तो आपको इसका जरूर ध्यान रखना चाहिए की जब भी आप मूंगफली खाएं तो आपको पानी नहीं पीना चाहिए |

2. मूंगफली खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए

मूंगफली खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से गले और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है| मूंगफली में पाया जाने वाला तेल दूध के साथ पचने में भी दिक्कत करता है इसलिए मूंगफली खाने के तुरंत बाद दूध पीने से बचना चाहिए|

3. मूंगफली खाने के बाद खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए

मूंगफली खाने के तुरंत बाद खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से एलर्जी की समस्या हो सकती है| जिन लोगों को पहले से एलर्जी की समस्या है, उन्हें मूंगफली खाने के तुरंत बाद खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए|

4. मूंगफली खाने के बाद आइसक्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए

मूंगफली खाने के बाद आइसक्रीम का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि इसे खाने से भी कफ की समस्या, गले में खराश और खांसी हो सकती है|मूंगफली के गुण आइसक्रीम के गुणों से एकदम अलग हैं, इसलिए मूंगफली या पीनट बटर खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम खाने की सलाह नहीं दी जाती|

अगर हम बहुत ज्यादा मूंगफली का सेवन करते है तो यह भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है इसलिए इन्हें हमेशा संतुलित मात्रा में ही मूंगफली  खाएं|

इन्हें भी पढ़े :- भर सकता है भूखों का पेट, देश में हर साल 96 हजार करोड़ के खाद्य पदार्थ कचरे में बचा भोजन फेंके नही

1 thought on “क्या आप मूंगफली खाते है तो जानिये मूंगफली खाने के बाद क्या न खाएं | what not to eat after eating peanuts”

Leave a Comment