रबड़ क्या है ? व यह कितने प्रकार का होता है -Rubber in hindi

Table of Contents

रबड़ क्या है ?

Rubber in Hindi :- प्रारंभ में रबड़ का उपयोग पेन्सिल से लिखे हुए शब्दों को मिटने के लिए किया जाता था लेकिन आज के समय रबड़ व्यावसायिक स्तर को देखते हुए बहुत महत्पूर्ण हो गया है

आज के समय में रबर का उपयोग मोटर के टायर , ट्यूव , रबड़ के दस्ताने , वाटर प्रूप कपडे , जूते आदि अनेक प्रकार के सामान बनाये जाते है |

रबड़ का पेड़ का वानस्पतिक नाम (Botanical name)   हैविया ब्राजीलिएन्सिस है रबड़ के पेड़ में चीरा लगाकर मिलने वाले लेटेक्स का उपयोग टायर उत्पादन, सर्जिकल ग्लोव्स और कान्डोम जैसे उत्पाद बनाने में किया जाता है

रबड़ का उत्पादन

रबड़ के उत्पादक देश :- रबड़ के उत्पादन की बात करे तो इसका उत्पादन मुख्यतः थाईलैंड, इण्डोनेशिया, मलेशिया, भारत, चीन तथा श्रीलंका में होता है

भारत में रबड़ का उत्पादन :- भारत में रबड़ के उत्पादन को लेके बात करे तो सबसे ज्यादा उत्पादन केरल में होता है भारत में रबड़ उत्पादन का 85 प्रतिशत हिस्सा केवल केरल में उत्पादित किया जाता है |

इसके अलावा रबड़ का उत्पादन तमिलनाडु तथा कर्नाटक में भी किया जाता है | इनके  अतिरिक्त कुछ रबर  अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह में भी  पैदा किया जाता हे

अगर रबड़ के उत्पादन देखे तो भारत विश्व में रबड़ उत्पादन में चोथे नंबर पे आता है | रबड़ का उत्पादन भारत में काफी होता है लेकिन इसके साथ ही इसकी खपत भी बहुत होती है जिसके चलते भारत को रबड़ का आयत करना पढ़ता है |

रबड़ का विश्व में सबसे बड़ा निर्यातक देश थाईलैंड है इसके बाद इंडोनेशिया और चीन करता है

रबड़ के प्रकार

रबड़ दो प्रकार का होता है – 1. प्राकृतिक रबड़ 2. संश्लिष्ट रबड़ (Synthetic Rubber )

प्राकृतिक रबड़ :- प्राकृतिक रबड़ आइसोप्रीन का बहुलक होता है यह थर्मोप्लास्टिक है प्राकृतिक रबड़ काफी मुलायम होता है इसे कठोर बनाने के लिए इसमे कार्बन मिलाया जाता है , तब जाके इसका प्रयोग ट्यूब , टायर आदि बनाने में किया जाता है |

संश्लिष्ट रबड़ (Synthetic rubber)

  1. नियोप्रिन ( Neoprene):– यह रबड़ 2-क्लोरोब्युटाडायन के बहुलीकरण से बनता है इस रबड़ का उपयोग विधुत – रोधी पदार्थ , विधुत तार , खनिज तेल ले जाने वाले पाइप बनाने में किया जाता है |
  2. थाईकॉल (Thiokol) – यह दूसरा कृत्रिम रबड़ है इसको डाइक्लोरो इथेन को पॉलिसल्फाइड की प्रक्रिया से बनाया जाता है इसका उपयोग खनिज तेल ले जाने वाले पाइप में, विलायक जमा करने वाले टैंक आदि में किया जाता है

नोट :- थाईकॉल रबड़ को ओक्सिजन मुक्त करने वाले रसायानो के साथ मिलकर रोकेट इंजनो में ठोस ईधन के रूप में प्रयोग में लिया जाता है |

रबड़ से सम्बंधित कुछ प्रश्न

Query 1. रबड़ का विश्व में सबसे बड़ा निर्यातक देश कोनसा है – विश्व में रबड़ का सबसे बड़ा निर्यातक देश थाईलैंड है

Query 2. प्राकृतिक रबड़ किसका का बहुलक होता है? – प्राकृतिक रबड़ आइसोप्रीन का बहुलक होता है

Query 3. रबड़ का पेड़ का वानस्पतिक नाम (Botanical name) क्या है | – रबड़ का पेड़ का वानस्पतिक नाम  हैविया ब्राजीलिएन्सिस है

Query 4. भारत में रबड़ उत्पादन सबसे ज्यादा कहा किया जाता है ? – भारत में रबड़ उत्पादन का 85 प्रतिशत हिस्सा केवल केरल में उत्पादित किया जाता है

Query 5. रबड़ कितने प्रकार के होते हैं? – रबड़ दो प्रकार का होता है – 1. प्राकृतिक रबड़ 2. संश्लिष्ट रबड़ (Synthetic Rubber )

Conclusion

में आशा करता हु यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी आपने इस पोस्ट के माध्यम से रबड़ के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त कर ली है | आप इसे और लोगो तक पहुचने में हमारी मदद करे और अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे

जिस से वो सभी रबड़ के बारे में जानकारी प्राप्त का सके और हम इस पर नई पोस्ट करते रहते है आप इसे रोज विजिट करे

अगर फिर भी आपके कोई प्रश्न है तो आप हमे कोमेंट के माध्यम , से पूछ सकते है हम आपके प्रश्नों के जबाव जरूर देंगे |

थैंक्स

यह भी पढ़े :- हवाई जहाज , CPU KYA Hai – सीपीऊ क्या है ? , नई आदत डालने के तीन सूत्र

1 thought on “रबड़ क्या है ? व यह कितने प्रकार का होता है -Rubber in hindi”

Leave a Comment