Acid Rain -अम्ल वर्षा कैसे होती है?

Acid Rain _ अम्ल वर्षा :- अम्लीय वर्षा के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन बहुत कम लोग अम्लीय वर्षा के बारे में जानते है अम्लीय वर्षा (Acid Rain)भी प्राकतिक रूप से होने वाली वर्षा ही होती है | ये भी प्रकृति के द्वारा ही होती है लेकिन इसके लिए मानव जिम्मेदार होता है |

अम्लीय वर्षा क्यों होती है? इसके सबसे प्रमुख कारण है प्रदुषण प्रदुषण की बात करे तो यह दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है |

Table of Contents

प्रदुषण क्यों फ़ैल रहा है?

एसिड वर्षा - Acid Rain
प्रदुषण के कारण

आज दिन प्रतिदिन प्रदुषण फैलता ही जा रहा है इसके काफी सारे कारण है जिनमे से कुछ निम्न है जैसे

  • कारखानों से निकलने वाला धुँआ और अपशिष्ट पदार्थ
  • मोटर वाहनों से निकलने वाला धुँआ
  • पेड़ो की निरंतर कटाई व इसके अलावा भी काफी सारे कारण है जिनकी वजह से प्रदुषण फ़ैल रहा है |

Read-पृथ्वी का उद्भव और विकास

अम्लीय वर्षा क्यों होती है? – Acid Rain

अम्लीय वर्षा क्यों होती है? :- अम्लीय वर्षा होने का मुख्य कारण दो प्रकार के वायु प्रदूषक है

  1. SO2(सल्फर डाइओक्साइड)
  2. NO2 (नाइट्रोजन ऑक्सायड )

ये दोनों प्रदूषक  प्रारंभिक रूप से कारखानों की चिमनियों, बसों व स्वचालित वाहनों के जलाने से उत्सर्जित होकर वायुमंडल में मिल जाते है।

जब ये दोनों प्रदूषक वायुमंडल में उपस्थित जल के साथ क्रिया करके नाइट्रिक अम्ल और गंधक का तेजाब बन जाता है। जिसके कारण अम्लीय वर्षा होती है

जरूर जाने: – इन्द्रधनुष क्यों बनता है?

अम्लीय वर्षा में कोन – कोन से अम्ल होते है?

अम्लीय वर्षा में दो अम्ल नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड मौजुद होते हैं। 

अम्ल नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड वातावरण में उपस्थित  पानी और हवा में ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड बनाते है |

अम्ल वर्षा (Acid Rain) से प्रभावित क्षेत्र  _ ज्यादा अम्लीय वर्षा होने वाले क्षेत्र

दुनिया भर में अम्लीय वर्षा से प्रभावित स्थानों में

  1. पोलैंड
  2.  स्कैंडिनेविया
  3.  संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा, यूरोप शामिल हैं। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में चीन और ताइवान के दक्षिणपूर्वी तट शामिल हैं।     

अम्ल वर्षा के प्रभाव – अम्लीय वर्षा से होने वाले नुक्सान

अम्लीय वर्षा का प्रभाव सबसे अधिक  फसलों  फसलो पर होता है अम्लीय वर्षा से फसले ख़राब हो जाती है   अम्ल वर्षा के कारन  मीठे पानी पर असर होता है अम्लीय वर्षा से मीठा पानी भी ख़राब हो जाता है

साथ मकानों और बिल्डिंगो के लिए भी अम्लीय वर्षा सही नहीं रहती है अम्लीय वर्षा के कारण समुद्र का PH गिर सकता है। इस घटना को ‘महासागर अम्लीकरण’ के रूप में जाना जाता हैं।

अगर यु कहे तो अम्लीय वर्षा से सभी के जीवन पर बहुत प्रभाव पढता है

अम्ल वर्षा रोकने के उपाय – Acid Rain को रोकने के उपाय

अम्लीय वर्षा को रोकने के लिए सभी को प्रयास करना होगा क्योकि अम्लीय वर्षा से सभी प्रभावित होंगे अगर यह बढती है तो निम्न उपायों को अपना कर अम्लीय वर्षा को रोका जा सकता है

  1. लोगो में अम्लीय वर्षा से सम्बन्धित जागरूकता से
  2. अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा पेड़ो की कटाई पर रोक लगाये
  3. कारखानों से निकलने वाला धुँआ और अपशिष्ट पदार्थ को वातावरण में मिलने से रोकने के लिए कुछ उपाय किये जाए
  4. उर्जा के  उत्पादन में  बड़ी मात्रा में  प्रदुषण  होता है  हैं जो अम्लीय वर्षा का कारण बनता  हैं।  इसके लिए हमे  ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता है  जिससे प्रदुषण में कुछ कमी आ सके ।  और अम्लीय वर्षा को कम करने में सहायक हो

अम्लीय वर्षा की PH होती है ? – 5.6

निष्कर्ष :-

इस आर्टिकल में आपने अम्लीय वर्षा के बारे में जाना है की अम्लीय वर्षा(Acid Rain) क्या है और यह कैसे होती है ? और हमने यह भी जाना की अम्लीय वर्षा के क्या क्या नुक्सान है और हमे अम्लीय वर्षा (Acid Rain ) को रोकने के लिए क्या करना चाहिए

इस जानकारी को आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ जरूर साझा करे थाकी वे सब भी अम्लीय वर्षा के बारे में जागरूक हो सके

Visit :- ComputerSkillup

1 thought on “Acid Rain -अम्ल वर्षा कैसे होती है?”

Leave a Comment