भौतिक विज्ञान-श्यानता एवं श्यानता गुणांक तथा प्रश्न-उतर

भौतिक विज्ञान

भौतिक विज्ञान(physics) किसे कहते है?:- भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है भौतिक विज्ञान से सम्बन्धित जैसे जल, वायु, ऊष्मा, ऊर्जा तथा भौतिक वस्तुओं का अध्ययन किया जाता है|

जानिये भौतिक विज्ञान के जनक कौन है? :- भौतिक विज्ञान के जनक गैलीलियो गैलिली(Galileo Galilei) है|

श्यानता एवं श्यानता गुणांक :-

श्यानता तरल का वह गुण है जिसके कारण तरल अपनी विभिन्न परतों के बीच आपेक्षिक गति का विरोध करता है श्यानता गुणांक इसे n से निरूपित किया जाता है इसलिए इकाई प्वायज है|
उदाहरण
जितनी तेजी से हम वायु में दौड़ सकते हैं| उतनी तेजी से जल में नहीं दौड़ सकते इसका कारण है| कि जल की श्यानता वायु से अधिक होती है| जो हमारे दौड़ने का विरोध करती है|
यदि हम किसी द्रव को किसी बर्तन में घुमाकर छोड़ दे तो वह घूमते हुए थोड़ी देर बाद स्थिर हो जाता है| इसका कारण भी श्यानता ही है|

नोट :- सामान्यतः तरल में तापमान बढ़ाने से श्यानता गुणांक घटता है| जबकि गैसो में बढ़ता है|

  • विसरण :- गुरुत्व के विरुद्ध गैसों के परस्पर एक दूसरे से मिलने की क्रिया को विसरण कहते है|
  • परासरण :- अर्द्ध पारगम्य झिल्ली द्वारा अलग दो घोलकाे में निम्न सांद्रता से उच्च सांद्रता की ओर विसरण को परासरण कहते हैं|

प्लवन :-

  • प्लवन का नियम :- संतुलित अवस्था में तैरने पर वस्तु अपने भार के बराबर द्रव विस्थापित करती है| इस नियम को प्लवन का नियम कहते हैं|
  • अधिक घनत्व वाले द्रव में तैरने पर वस्तु का कम भाग द्रव के अंदर डूबेगा तथा कम घनत्व वाले द्रव में वस्तुओं का अधिक भाग डूबेगा|
  • आर्किमिडीज का सिद्वांत :- (1) जब कोई वस्तु किसी तरल में पूर्णतः या अंशतः डुबाई जाती है| तो उस वस्तु के भार में आभासी कमी आ जाती है जो कि वस्तु द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होती है, जबकि दिया हुआ रहे कि तरल स्थैतिक अवस्था में है|
  • (2)डुबायी गयी वस्तु पर ऊपर की ओर एक उत्प्लावन बल कार्य करता है जो कि विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है|
  • दैनिक जीवन में आर्किमिडीज के सिद्वांत एवं प्लवन के नियम के अनेक उदाहरण देखने को मिलते है| उदाहरणस्वरूप-
  1. लोहे का जहाज पानी पर तैरता है, परन्तु लोहे की किल पानी में डूब जाती है|
  2. जीवनरक्षक पेटी भी इसी सिद्वांत पर कार्य करती है|
  3. पनडुब्बी भी इसी सिद्वांत पर कार्य करती है|
  • तैरने की शर्ते :- जब विस्थापित तरल का भार वस्तु के भार के बराबर हो या अधिक हो|
  • प्लिमसौल रेखा :- किसी जहाज पर अंकित वह चिन्ह जिस सीमा तक जहाज के पानी में डूबने तक उस पर माल लादा जा सकता है|

लीवर(Lever):-

लीवर एक दृढ छड़ होती है, जो एक बिन्दु के चारों ओर घूम सकती है| जिस बिन्दु के चारों ओर छड़ घूमती है, उसे आलाम्ब कहते है| आलम्ब व लगाई गई शक्ति के बीच की लम्बवत दूरी को शक्ति भुजा कहते है| तथा आलम्ब व भार के बीच की लम्बवत दूरी को भार-भुजा कहते है|

ऊष्मा:-

  • ऊष्मा वह भौतिक कारण है जिसके अवशोषण से वस्तु के अणु तेजी से गतिशील हो जाते है, जबकि निष्कासन से धीरे-धीरे चलने लगते है|
  • इस प्रकार, किसी पदार्थ में विधमान ऊष्मा की पहचान उसके अणुओं में वर्तमान गतिज ऊर्जा से की जाती है|
  • ताप किसी वस्तु का वह गुण है, जो वस्तु के ठण्ढेपन या गर्माहट की माप को प्रदर्शित करता है| दो वस्तुओं के बीच उनके तापान्तर के कारण एक वस्तु से दूसरी वस्तु में बहने वाली ऊर्जा को ऊष्मा कहा जाता है|

भौतिक विज्ञान से सम्बन्धित question हल करे|

[ays_quiz id=’9′]

Physics quiz 3 click

कम्प्यूटर की जानकारी

1 thought on “भौतिक विज्ञान-श्यानता एवं श्यानता गुणांक तथा प्रश्न-उतर”

Leave a Comment