संसार के प्रमुख खनिज पदार्थ

जी दोस्तों आज इस लेख के माध्यम से हम संसार के प्रमुख खनिज पदार्थो का वर्गीकरण करेंगे|

संसार के प्रमुख खनिज पदार्थ

  1. कोयला
  2. खनिज तेल (पेट्रोलियम)
  3. लोहा
  4. सोना
  5. चाँदी
  6. हीरे
  7. ताँबा
  8. मैग्नीज
  9. अभ्रक

(1) कोयला –

पत्थर का कोयला वस्तुतः पृथ्वी के आवरण के भीतर करोड़ो वर्ष से दबी हुई वनस्पति का परिवर्तित रूप है| यह घरों में ईधन के रूप में प्रयुक्त होता है| यह अधिकतर रूस, जर्मनी, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटिश द्वीप समूह, पोलैण्ड, जापान, भारत तथा ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है|

(2) खनिज तेल (पेट्रोलियम) –

यह प्रकाश करने के लिए और ईधन के रूप में प्रयुक्त होता है| इससे अनेक रासायनिक पदार्थ भी बनते है| यह संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको, कोलम्बिया, इक्वाडोर, अर्जेण्टिना, ब्राजील, वेनेजुएला, रूस, कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन, कतार, आबूधाबी, दुबई, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, इराक, भारत, म्यांमार, मध्य यूरोप, चीन, जापान, पाकिस्तान, इण्डोनेशिया, कनाड़ा, मिस्र, लीबिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, कांगो गणराज्य और अंगोला में मिलता है|

(3) लोहा –

यह चाकू, कैची, कील, काँटा, जंजीरे, अस्त्र-शस्त्र, बर्तन, चादरे और कल-पुर्जे, मशीने, इंजन, मोटरकारे, साइकले तथा RCC की पक्की इमारते (सरिया व गर्डर के रूप में) आदि बनाने में प्रयोग होता है| लोहा अधिकतर संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, स्वीडन, बेल्जियम, कनाड़ा, भारत और चीन में मिलता है|

(4) सोना –

बहुमूल्य धातु है| इससे आभूषण बनते है| यह धन संचय और अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन का साधन भी है| यह सबसे अधिक दक्षिण अफ्रीका में जॉहनस्बर्ग की खानों से प्राप्त होता है| रूस, कनाड़ा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, घाना, मैक्सिको, वेनेजुएला, भारत, जापान, चीन, कोरिया, इण्डोनेशिया, कोलम्बिया, पेरू, फिलीपिंस द्वीप समूह तथा मध्य अमेरिका में मिलता है|

(5) चाँदी –

मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाड़ा, पेरू, रूस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और जापान में मिलती है|

(6) हीरे –

दक्षिण अफ्रीका, घाना, कांगो गणराज्य, ब्राजील और भारत में मिलते है|

(7) ताँबा –

संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जाम्बिया, कनाड़ा, रूस, ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत, कोरिया, चिली, स्वीडन और साइप्रस में मिलता है|

(8) मैग्नीज –

रूस, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, भारत, घाना और मोरक्को में मिलता है|

(9) अभ्रक –

संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, नार्वे, दक्षिण अफ्रीका, साइबेरिया और ब्राजील में मिलता है|

यह भी पढ़े :- संसार कृषि लेख || world agriculture article

Leave a Comment