परमाणु किसे कहते है एवं परमाणु की संरचना

परमाणु किसे कहते है?

परमाणु संरचना के सम्बन्ध में प्रारंभिक सिद्धान्त डॉल्टन का सिद्धान्त था, जिसकी मान्यता थी कि प्रत्येक पदार्थ सूक्ष्म कणों से बने होते है, उन्हें परमाणु कहते है?

अणु(Molecule) किसे कहते है?

अणु किसी तत्व या यौगिक का वह सूक्ष्म कण है, जो मुक्त अवस्था में रह सकता है, लेकिन रासायनिक प्रतिक्रिया में भाग नही लेता है| परमाणुओं से निर्मित अणु एक तत्व (O2) अथवा यौगिक(NaCl)दोनों को व्यक्त करता है|

परमाणु क्या है?

  • परमाणु किसी तत्व का वह सूक्ष्म कण है, जो मुक्त अवस्था में नही रह सकता है, लेकिन रासायनिक प्रतिक्रिया में भाग लेता है|
  • परमाणु सदैव एक तत्व को ही व्यक्त करता है तथा तीन मौलिक कणों-इलेक्ट्रॉन, न्यूट्रॉन तथा प्रोटॉन से बना होता है|

परमाणु की संरचना

लेकिन, परमाणु संरचना से सम्बंधित आधुनिक सिद्धान्त समर्थक विद्धानों(थामसन, रदरफोर्ड, चेडविक, मिलिकन, बोर और ब्रौग्ली) के अनुसार किसी तत्व के सबसे छोटे कण को परमाणु नही कहते है|

नोट- परमाणु के केन्द्र में न्यूट्रॉन एवं प्रोटॉन होते है, जबकि इलेक्ट्रॉन बाहरी कक्षाओ में घूमते है|

परमाणु संख्या क्या है?

परमाणु संख्या – इलेक्ट्रॉन या प्रोटॉन की संख्या|

द्रव्यमान संख्या क्या है?

द्रव्यमान संख्या – किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन की संख्याओं का योग द्रव्यमान संख्या कहलाती है|

परमाणु भार क्या होता है?

परमाणु भार – किसी तत्व का परमाणु भार वह संख्या है जो यह प्रदर्शित करती है की तत्व का एक परमाणु कार्बन के द्रव्यमान के 1/12 भाग से कितना गुना भारी है|

अणु भार क्या होता है?

अणु भार – किसी पदार्थ का अणु भार वह संख्या है जो यह प्रदर्शित करता है कि उस पदार्थ का एक अणु कार्बन-12 समस्थानिक के एक परमाणु के भार के 1/12 भाग से कितना गुना भारी है|

ग्राम अणु भार क्या होता है?

ग्राम अणु भार – जब किसी पदार्थ के अणुओं का भार ग्राम में व्यक्त किया जाता है, तो उसे ग्राम अणु भार कहते है| हाइड्रोजन का अणु भार 2 है जबकि ग्राम अणु भार 2 ग्राम है| प्रत्येक पदार्थ के एक ग्राम अणु में उस पदार्थ के 6.023 गुणा 1023 अणु होते है|

मोल क्या है?

मोल – मोल संकल्पना के अनुसार किसी परमाणु अथवा अणु के एक ग्राम परमाण्विक अथवा आण्विक द्रव्यमान को एक मोल कहते है| एक मोल में 6.023 गुणा 1023 परमाणु तथा अणु होते है|

समस्थानिक क्या है?

समस्थानिक – किसी तत्व के वे परमाणु जिनके परमाणु क्रमांक समान परंतु द्रव्यमान संख्या भिन्न-भिन्न होते है|

समस्थानिको के परमाणुओं में प्रोटॉन की संख्या समान होती है परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न होती है|

समभारिकी  क्या है?

समभारिक – भिन्न-भिन्न तत्वों के वे परमाणु क्रमांक भिन्न-भिन्न परन्तु द्रव्यमान संख्या समान होती है, समभारिक कहलाते है| समभारिकों में प्रोटॉन की संख्या भिन्न-भिन्न होती है परन्तु न्यूट्रॉनों एवं प्रोटॉन की संख्याओं का योग समान होता है| उदाहरण- कार्बन-नाइट्रोजन, ऑर्गन-कैल्शियम|

समन्यूट्रॉनिक परमाणु 

समन्यूट्रॉनिक – जिन परमाणुओं में न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है, समन्यूट्रॉनिक कहलाते  है| उदाहरण- 6C14 एवं 7N14

यहाँ भी पढ़े :- दाब किसे कहते है  फोर्मेट प्रिंटर क्या है 

 

2 thoughts on “परमाणु किसे कहते है एवं परमाणु की संरचना”

Leave a Comment