धातु किसे कहते है || Dhatu Ke Bhautik Gun?

धातु किसे कहते है?

ऐसे तत्व जो ऊष्मा एवं विधुत के सुचालक, उनमे चमक तथा ठोस अवस्थाएँ में पाये जाते है| जैसे :- लोहा, ताँबा, चाँदी आदि 

धातु में कौन-कौन से गुण पाये जाते है? Dhatu Ke Bhautik Gun?

  • धातुएँ चमकीली होती है|
  • धातुएँ हमेसा ठोस अवस्था में पायी जाती है|
  • धातुएँ विधुत एवं ऊष्मा की सुचालक होती है|
  • धातुएँ में उच्च घनत्व पाया जाता है|
  • धातुएँ का गलनांक एवं क्वथनांक उच्च होता है|
  • धातुएँ में पायी जाने वाली चमक को धात्विक चमक कहते  है|

धातुएँ का उपयोग कहाँ किया जाता है?

  • धातुओं का उपयोग अधिकतर कारखानों में बहुत से उपकरण बनाने में किया जाता है|
  • धातुओं का उपयोग आभूषणों में भी किया जाता है जैसे :- चाँदी, सोना आदि जैसे आभूषण बनाने में किया जाता है|
  • धातुएँ जैसे-लोहा, ताँबा, पीतल, एल्युमिनियम का उपयोग बर्तन बनाने में भी किया जाता है|

कुछ प्रमुख धातुएँ

एल्युमिनियम धातुएँ क्या है?
  • एल्युमिनियम धातुएँ मुक्त अवस्था में नही पाई जाती है|
  • इसके मुख्य खनिज बॉक्साइट, ऐभ्रो, फेलस्पार, लापिस लाजुली, क्रोमोलाइट, ऐलुनाइट, नीलम आदि है|
  • औधोगिक रूप से एल्युमिनियम बॉक्साइट से प्राप्त किया जाता है|
  • यह धातु ऊष्मा एवं विधुत का सुचालक होती है|

ताँबा धातुएँ के गुण?

  • ताँबा मुक्त एवं संयुक्त दोनों  अवस्थाओं में पाया जाता है|
  • इसके प्रमुख अयस्क है-कॉपर पायराइट, कॉपर ग्लॉस, क्युप्राइट, मैकालाइट आदि|
  • यह चाँदी के अतिरिक्त विधुत की सबसे अच्छी सुचालक है|
  • ताँबा विभिन्न प्रकार की मिश्रधातुएँ बनाने के काम आता है|
  • ताँबे से बनी कुछ प्रमुख मिश्र धातुएँ है- जर्मन सिल्वर, काँसा, एल्युमिनियम ब्रांज, घंटा धातु, पीतल आदि|

लोहा धातु के गुण?

  • लोहा मुक्त अवस्था में बहुत कम पाया जाता है|
  • हेमाटाइट, मैग्नेटाइट, आइरन पायराइट आदि इसके प्रमुख अयस्क है|
  • लोहे में उपस्थित कार्बन के आधार पर लोहा ढलवाँ, पिटवा एवं स्टील तीन प्रकार का होता ह ऐ|

इस्पात धातु क्या है?

  • यह लोहे का एक प्रकार है जिसमें 0.5 से 1.5 प्रतिशत तक कार्बन पाया जाता है|
  • यह मुख्यतः पिटवां लोहे तथा ढलवाँ लोहे से बनाया जाता है|

चाँदी धातुएँ क्या है?

  • सिल्वर ग्लान्स, स्टीफेनाइट, रूबी सिल्वर, हार्न सिल्वर आदि चाँदी के प्रमुख अयस्क है|
  • चाँदी ऊष्मा एवं विधुत की सबसे अच्छी सुचालक एवं सफेद चमकदार धातु है|
  • चाँदी से बनी मिश्र धातुएँ अत्यधिक उपयोगी होती है| कुछ प्रमुख मिश्र धातुएँ निम्न सारणी में प्रदर्शित है|

मिश्र धातु

  1. चाँदी प्लैटिनम 
  2. चाँदी ताँबा 
  3. सिल्वर अमलगम 

मात्रा

  • 25%-30%
  • 5-10%ताँबा 
  • चाँदी को पारे में घोलकर बनाया जाता है|

उपयोग

  • दाँतो के भरने में 
  • आभूषण एवं सिक्के बनाने में 
  • बर्तनों में चाँदी की पॉलिश करने में|

मिश्र धातु

इस्पात 

स्टेनलेस स्टील 

पीतल 

काँसा 

सोल्डर 

जर्मन सिल्वर 

अवयव

लोहा, कार्बन 

लोहन निकेल और क्रोमियम 

ताँबा, जस्ता

ताँबा टीन 

सीसा(लेड)टिन 

ताँबा, निकेल, जस्ता 

उपयोग

जहाज, मकान और गाडियों के निर्माण में 

बर्तन बनाने में 

बर्तन बनाने में 

मूर्तियाँ, तगमे आदि बनाने में 

धातुओं को जोड़ने में 

बर्तनों के निर्माण में 

1 thought on “धातु किसे कहते है || Dhatu Ke Bhautik Gun?”

Leave a Comment