क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के जिले

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के जिले :- राजस्थान के जिलो की बात करे तो आप सभी जानते हो की राजस्थान में 33 जिले है लेकिन क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के पांच बड़े जिले और पांच छोटे जिले कोनसे है ? यह बहुत ही कम लोगो जानकारी है

इस लेख में हम आपको राजस्थान के के पांच बड़े और छोटे जिलो के बारे में बताएँगे तो आप इस लेख को पूरा पढ़े साथ ही यह लेख अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे जिससे वे सभी भी राजस्थान के छोटे और बड़े जिलो के बारे में जानकारी ले सके

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के जिले

राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है ?

राजस्थान के क्षेत्रफल की बात करे तो इसका क्षेत्रफल – 3,42,239 वर्ग किमी. (132140 वर्ग मील) है जो भारत के क्षेत्रफल का 10.41 प्रतिशत या 1 /10 भाग है

अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है राजस्थान का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल 0.22 प्रतिशत है तथा राजस्थान 1 नवम्बर 2000 को भारत का सबसे बड़ा राज्य बना जब मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग हुआ

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के 5 बड़े जिले :-
सूत्र :- जै बाबी जोना ( याद रखने के लिए trick )
1 . जैसलमेर (38401 वर्ग किमी.) :- राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 11.22 % है।
2. बाड़मेर (28387 वर्ग किमी.)
3. बीकानेर (27244 वर्ग किमी.)
4. जोधपुर (22850 वर्ग किमी.)
5. नागौर (17718 वर्ग किमी.)

अगर प्रश्न हो – राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कोनसा है ? Ans_ जैसलमेर (38401 वर्ग किमी.) :- राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 11.22 % है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के 5 छोटे जिले :-
1. धौलपुर (3034 वर्ग किमी.) :- राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 0.89% है।)
2. दौसा (3432 वर्ग किमी.)
3. डूँगरपुर (3770 वर्ग किमी.)
4. राजसमन्द (4551 वर्ग किमी.)
5. सवाई माधोपुर (4498 वर्ग किमी.)

अगर प्रश्न हो – राजस्थान का सबसे छोटा जिला कोनसा है ? Ans_ धौलपुर (3034 वर्ग किमी.) :- राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 0.89% है।)

जयपुर का क्षेत्रफल कितना है ? Ans _ जयपुर का क्षेत्रफल 14068 वर्ग किमी.है

यह भी पढ़े:- राजस्थान के प्रमुख संप्रदाय ,राजस्थान का सामान्य ज्ञान _ Rajasthan G.k

1 thought on “क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के जिले”

  1. Pratapgarh क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के 5 छोटे जिले :-
    1. धौलपुर (3034 वर्ग किमी.) :- राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 0.89% है।)
    2. दौसा (3432 वर्ग किमी.)
    3. डूँगरपुर (3770 वर्ग किमी.)
    4. Pratapgarh 4117
    5. Rajsamand 4768

    Reply

Leave a Comment