Solar System:सौर मण्डल में कितने ग्रह है?

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम सौर मण्डल में कितने ग्रह है, Solar System तथा पृथ्वी के विषय में कुछ आंकड़े से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे|

सौर मण्डल में कितने ग्रह है?

हमारे सौर मण्डल में केवल 8 ग्रह है जो सूर्य की दूरी अनुसार बुध,शुक्र,पृथ्वी,मंगल,बृहस्पति,शनि,यूरेनस(अरुण),नेप्ट्यून(वरुण) है|

सौर परिवार(Solar System) की सारिणी

क्रम संख्या ग्रहों के नाम सूर्य से दूरी (कि.मी.)भूमध्य रेखीय व्यास(कि.मी.)अक्ष ध्रुवीय व्यास (कि.मी.)परिभ्रमण समय अपने अक्ष पर (पृथ्वी के दिन/घण्टे)परिक्रमण समय सूर्य के चारों ओर (पृथ्वी के दिन/वर्ष)उपग्रहों की संख्या
1.बुध 5,79,09,100 4,878 58.6 दिन 87.97 दिन 0
2.शुक्र 10,82,08,900 12,104 243 दिन 224 .7 दिन 0
3.पृथ्वी 14,95,97,900 12,756 12,714 (1 दिन) 23.9 घण्टे 365.3 दिन (चन्द्रमा) 1
4.मंगल 22,79,40,500 6,794 6,752 24.6 घण्टे 687.0 दिन 2
5.बृहस्पति77,83,33,000 1,43,884 1,33,540 9.9 घण्टे 11.86 वर्ष 63
6.शनि 1,42,69,78,000 1,20,536 1,06,900 10.3 घण्टे 29.46 वर्ष छल्ले, 33
7.यूरेनस(अरुण)2,87,09,91,000 51,118 50,300 16.2 घण्टे 84.01 वर्ष 27
8.नेप्ट्यून(वरुण) 4,49,70,70,000 50,538 47,500 18.5 घण्टे 164.80 वर्ष 13
note :- अगस्त, 2006 में अन्तर्राष्ट्रीय खगोलशास्त्रीय संघ की महासभा ने सौरमण्डल में केवल 8 ही शास्त्रीय ग्रह स्वीकार किये है, जिनमे प्लूटो शामिल नही है|

जानिये पृथ्वी के विषय में कुछ आंकड़े (लगभग)

  • अक्ष(ध्रुवीय व्यास) – 12,714 किलोमीटर
  • ध्रुवीय परिधि (घेरा) – 40, 009 किलोमीटर
  • कुल धरातल का क्षेत्रफल – 51 करोड़ वर्ग किलोमीटर
  • भूतल का क्षेत्रफल – 14.84 करोड़ वर्ग किलोमीटर (29.1%)
  • भूतल जलराशि का क्षेत्रफल – 36.16 करोड़ वर्ग किलोमीटर (70.9%)
  • आयतन – 10,83,20,88,40,000 घन किलोमीटर
  • सूर्य-परिक्रमण समय – 365 दिन 5 घण्टे 48 मिनट 45.51 सेकंड
  • भूमध्य रेखीय व्यास – 12,756 किलोमीटर
  • विषुवत-रेखीय परिधि – 40,007 किलोमीटर
  • परिभ्रमण समय – 23 घण्टे 56 मिनट 4 सेकंड
  • संहति(भार) – 5.880 गुणा 1021 टन

सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है?

सौर परिवार से सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है लेकिन सूर्य से यह बृहस्पति ग्रह पाँचवे नंबर पर आता है|

सौर परिवार के किस ग्रह के कितने उपग्रह है?

ग्रहों के नाम उपग्रहों की संख्या
पृथ्वी 1
मंगल 2
बृहस्पति63
शनि 33
यूरेनस(अरुण)27
नेप्ट्यून(वरुण) 13
note :- यह उपग्रहों की संख्या सन् 2006 के अनुसार दर्शायी गयी है|

सौर मण्डल के 8 ग्रहों में से सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है?

सौर मण्डल के 8 ग्रहों में से सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति ग्रह है लेकिन यह सूर्य का 1000 वां भाग है| जबकि यह सूर्य की तरफ से पाँचवे स्थान पर आता है|

चन्द्रमा की कलाएं

पृथ्वी और चन्द्रमा दोनों सूर्य से प्रकाश प्राप्त करते है| इसके गोल होने के कारण दोनों का आधा भाग सदा प्रकाशित रहता है और आधा भाग सदा अंधेरे में रहता है पृथ्वी के अंधेरे भाग पर चन्द्रमा के प्रकाशित भाग से जो प्रकाश की किरणें परावर्तित होती है, इन्हें हम चाँदनी कहते है|

पृथ्वी पर चन्द्रमा का सम्पूर्ण प्रकाशित भाग महीने में केवल एक बार अर्थात पूर्णिमा को दिखाई देता है| इसी प्रकार मास में एक दिन ऐसा भी आता है जब चन्द्रमा का सम्पूर्ण अप्रकाशित भाग पृथ्वी के सामने होता है और तब चन्द्रमा दिखाई नही देता है|

यह दिन अमावस्या कहलाता है अमावस्या से पूर्णिमा तक चन्द्रमा का हमे दिखाई देने वाला प्रकाशित भाग प्रतिदिन बढ़ता जाता है| पूर्णिमा से अमावस्या तक यह प्रतिदिन घटता जाता है| चन्द्रमा की इन्हीं बदलती हुई आकृतियों को चन्द्रकलाएं कहते है| बढ़ते चाँद के पखवाड़े को ‘शुक्ल पक्ष’ और घटते चाँद के पखवाड़े को ‘कृष्ण पक्ष’ कहते है|

चन्द्रग्रहण क्या होता है?

जब पृथ्वी, चाँद और सूर्य के बीच में ठीक सीध में आ जाये तो पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पडती है और उस पर अंधेरा छा जाता है इसे चंद्रग्रहण कहते है|

चंद्रग्रहण सदा पूर्णिमा को होता है परन्तु हर पूर्णिमा को नही होता है इसका कारण यह है कि पृथ्वी तथा चन्द्रमा के कक्षतलों में लगभग 5 डिग्री का परस्पर झुकाव है| चंद्रग्रहण उसी पूर्णिमा को होता है जब चन्द्रमा पृथ्वी के कक्षतल में होता है ऐसा कभी-कभी ही होता है जब चन्द्रमा का केवल कुछ भाग पृथ्वी की परछाई में आता है तो उसे खण्ड-ग्रहण कहते है| जब चन्द्रमा का पूरा प्रकाशित भाग पृथ्वी की परछाई में आ जाता है तो इसे पूर्ण -चंद्रग्रहण कहते है|

इन्हें जरुर पढ़े :- दिन रात कैसे बनते है? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल कैसे बनाये?

Leave a Comment