वायुमंडल किसे कहते है तथा वायुमंडल की संरचना

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम वायुमंडल किसे कहते है तथा वायुमंडल से संबंधित पूरी जानकारी पढ़ने वाले है|

वायुमंडल किसे कहते है?

वायुमंडल किसे कहते है?– हमारी पृथ्वी के चारों ओर वायु का आवरण चढ़ा हुआ है| इस आवरण को वायुमंडल कहते है जो गुरुत्वाकर्षण शक्ति द्वारा पृथ्वी से साथ जुड़ा रहता है| यह पृथ्वी को कई सौ किलोमीटर की ऊँचाई तक घेरे हुआ है| वायुमंडल भी पृथ्वी के साथ ही परिभ्रमण करता है| पृथ्वी के धरातल के निकट वायु सघन होती है| ज्यों-ज्यों ऊपर जाए, यह वायु विरल होती जाती है| इसीलिए वायुमंडल की कुल राशि का 50% भाग पृथ्वी के धरातल के 5 किलोमीटर के भीतर और 97%भाग 29 किलोमीटर के अन्दर पाया जाता है| वैसे वायुमंडल की ऊपरी सीमा लगभग 10,000 किलोमीटर है|

  • वायुमंडल अनेक गैसों का सम्मिश्रण है|
  • वायु में भिन्न-भिन्न गैसे प्रायः एक निश्चित अनुपात में रहती है|
  • वायुमंडल का 78% भाग नाइट्रोजन है और 21% ऑक्सीजन, शेष 1% में आरगन, कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन, ओज़ोन आदि अनेक अन्य गैसे है जिनमे आरगन का भाग सबसे अधिक है|
  • वायुमंडल के निचले भाग में धूल-कण और जल-वाष्प भी होते है| इन्ही के कारण वर्षा और हिमपात हुआ करता है|
  • वायुमंडल में जल वाष्प की मात्रा स्थान-स्थान और समय-समय पर भिन्न-भिन्न होती रहती है|

वायुमंडल की संरचना

वायुमंडल की संरचना – वायुमंडल कई आवरणों अथवा परतों का बना हुआ है| ऊँचाई के साथ-साथ वायुमंडल के तापमान और दाब दोनों में परिवर्तन होता है इस परिवर्तन के आधार पर हमें वायुमंडल की निम्न चार परतों का स्पष्ट रूप से पता चलता है|

क्षोभ मंडल क्या है?

क्षोभ मंडल – यह वायुमंडल की सबसे निचली परत है| विषुवत वृत्त के निकट इसका विस्तार 18 किलोमीटर तक है जबकि ध्रुवों पर इसकी ऊँचाई केवल 10 कि.मी. से कम रह जाती है| ऋतु सम्बन्धी अधिकाँश परिवर्तन इसी मंडल में होते है| क्षोभ मंडल वायुमंडल की सबसे घनी परत है| इसमें जल-वाष्प और धूल-कण भी अधिकता से मिलते है| इस परत में वायु का तापमान समान रूप से समुद्रतल से प्रति 165 मीटर ऊंचाई पर 1 डिग्री से 0 डिग्री की दर से घटता है| क्षोभ मंडल की ऊपरी सीमा को क्षोभ सीमा कहते है|

यह भी पढ़े :- हमारा सौर मंडल

समताप मंडल क्या होता है?

वायुमंडल की दूसरी परत समताप मंडल है| इसकी ऊँचाई लगभग 50 कि.मी. मानी जाती है| इस मंडल के निचले भाग में (20 किलोमीटर ऊंचाई) तापमान स्थिर रहता है| इसके बाद तापमान ऊँचाई के साथ तेजी से बढ़ता है|तापमान में इस वृद्धि का कारण इस मंडल में ओज़ोन गैस का पाया जाना है| ओज़ोन सूर्य से विकिरित हानिकारक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है| समताप मंडल में ऋतु सम्बंधित परिवर्तन न होने के कारण यह मंडल हवाई उड़ानों के लिए उत्तम है| समताप मंडल की ऊपरी सीमा को समताप सीमा कहते है|

मध्य मंडल किसे कहते है?

मध्य मंडल किसे कहते है? -समताप मंडल के ऊपर मध्य मंडल होता है| जिसका विस्तार 50 कि.मी. से 90 किलोमीटर है| इस परत में ऊंचाई के साथ-साथ तापमान घटता है| इसकी ऊपरी सीमा को मध्य मंडल कहते है|

आयतन मंडल किसे कहते है?

यह आयतन मंडल मध्य मंडल के बाद आता है इसमें ऊंचाई के साथ-साथ तापमान फिर से बढ़ने लगता है| इस मंडल का महत्व रेडियों संवाद की दृष्टि से विशेष रूप से है क्योंकि रेडियो कि विधुत संचालित तरंगो को पृथ्वी पर यही मंडल परावर्तित करता है|

सूर्याताप क्या है?

सूर्याताप – सौर ऊर्जा का जो अंश पृथ्वी के किसी निश्चित क्षेत्र को किसी निश्चित समय में प्राप्त होता है, उसे सूर्याताप कहते है| सूर्य से हमारी पृथ्वी के प्रति वर्ग सेंटीमीटर भाग को प्रति मिनट लगभग 2 कैलोरी गरमी प्राप्त होती है|

वायुमंडल एवं सूर्याताप

वायुमंडल एवं सूर्याताप – पृथ्वी को ताप सूर्य से प्राप्त होता है| सूर्य अत्यन्त गर्म है जो सभी दिशाओं में बड़ी मात्रा में गर्मी विकिरित करता है| किन्तु सूर्य की प्रचण्ड शक्ति का केवल एक बहुत छोटा हिस्सा ही पृथ्वी को प्राप्त होता है|

इस थोड़ी-सी शक्ति का भी केवल 51%भाग ही पृथ्वी के धरातल तक पहुँच कर गर्मी प्रदान करता है शेष 49% में से 35% सूर्याताप बादलों, महासागरों एवं हिम मैदानों आदि द्वारा प्रतिबिम्बित होकर पुनः अंतरिक्ष में वापस चला जाता है तथा शेष 14% वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्प और धूल कणों द्वारा अवशोषित हो जाता है| इससे स्पष्ट है कि वायुमंडल का तापन पृथ्वी के धरातल द्वारा अंतरिक्ष में गर्मी को पुनः प्रतिबिम्बित करने से होता है| इसे भौमिक प्रतिबिम्बन कहते है यह लंबी तरंगो के रूप में होता है|

वायुमंडलीय दबाव परिभाषा

वायुमंडलीय दबाव – वायु में भार होता है| यह पृथ्वी तल पर दबाव डालती है, समुद्र तल पर वायु स्तंभ का भार सबसे अधिक होता है तथा ऊँचाई के साथ-साथ यह घटता है | इसे प्रायः मिलीबार में मापा जाता है| पृथ्वी पर हर स्थान पर वायु-दाब एक जैसे नही होता है और न हर समय एक जैसा रहता है| वायु-दाब के इस अंतर से वायु में गति aa जाती है| वायु दाब में भिन्नता वायुमंडल के तापन की स्थिति से होती है|

इन्हें जरुर पढ़े :- सौर मंडल में कितने ग्रह है? नई आदत डालने के तीन सूत्र

1 thought on “वायुमंडल किसे कहते है तथा वायुमंडल की संरचना”

Leave a Comment