मानव व्यवसाय – मानव के मुख्य व्यवसाय

संसार के सभी लोग अपनी जीविका के लिए किसी न किसी व्यवसाय में लगे हुए है| मानव व्यवसायों को तीन मुख्य वर्गो में बाँटा जा सकता है|

मानव व्यवसाय

(1) प्राथमिक व्यवसाय –

कृषि, पशुपालन, खनन, मछली पकड़ना, लकड़ी काटना, शिकार आदि प्राथमिक व्यवसाय है| इसमें मनुष्य प्राकृतिक संसाधनों से अपनी जीविका कमाता है|

(2) द्वितीयक व्यवसाय –

प्राथमिक व्यवसाय से प्राप्त उत्पादों को बदल कर जीवन के लिए उपयोगी बनाया जाता है| इसमें छोटे तथा बड़े कारखानों सम्मिलित है जिन्हें उधोग भी कहते है| यह भी मानव व्यवसाय है|

(3) तृतीयक व्यवसाय –

इसे सेवा क्षेत्र भी कहते है| इसमें व्यापार, यातायात, बीमा कम्पनी, दूरसंचार, सूचना प्रोधौगिकी तथा सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्रों में सेवाकार्य करने वाले व्यक्ति सम्मिलित है|

संसार के मुख्य व्यवसायों का वितरण निम्नानुसार है?

लकड़ी काटना –

साइबेरिया तथा उत्तरी रूस, उत्तरी कनाड़ा, उत्तरी तथा पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, कांगो गणराज्य, ब्राजील, गुयाना, पेरू एवं अर्जेण्टिना|

कृषि –

भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन, जापान, म्यांमार, श्रीलंका, मलेशिया, इण्डोनेशिया, मिस्र, रूस, ग्रीस, इटली, स्पेन, फ्रांस, डेनमार्क, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाड़ा, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, उरुग्वे, वेनेजुएला, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका एवं मडगास्कर|

पशुपालन –

मध्य एशिया, ईरान, अरब, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका, पूर्वी तथा मध्य ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी और भीतरी भाग, उत्तरी यूरोप|

खनन (खानें खोदना) –

संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाड़ा, मैक्सिको, पेरू, मध्य तथा दक्षिणी अफ्रीका, पश्चिमी तथा मध्य यूरोप, भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, पश्चिमी एशिया (पेट्रोलियम)|

उधोग –

संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, ब्रिटिश द्वीप समूह, पश्चिमी तथा मध्य यूरोप, स्पेन, भारत, चीन एवं जापान|

समुद्र में से मछली पकड़ना –

जापान, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, पेरू, नॉर्वे, कनाड़ा,न्यू फाउण्डलैंड, ब्रिटिश द्वीप समूह, स्वीडन, डेनमार्क, नीदरलैंड, भूमध्य सागरीय देश, न्यूजीलैंड, आईसलैंड इत्यादि|

इन्हें भी पढ़े :- जीव विज्ञान एवं मानव कल्याण || Biology and Human Welfare

Leave a Comment