Flea kya hai-पिस्सू क्या है?

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम पशु परजीवियों का आध्ययन जिसमें पिस्सू (Flea) कीट का अध्ययन करेंगें|

पिस्सू क्या है? (Flea kya hai)

  • पिस्सू एक छोटा बिना पंखों वाला कीट है|
  • पिस्सू आर्थोपोडा संघ का प्राणी है|
  • पिस्सू साइफनैप्टेरा (Siphonaptera) गण का कीट है|
  • यह पक्षियों एवं स्तनधारियों का प्रायः भूरे रंग का बाह्य परजीवी है| जो अपने मेजबान का रक्त चूसता है|
  • वयस्क 3 से 5 मी.मी.लम्बे होते है|
  • पिस्सू अपनी पिछली टांगो की सहायता से यह अपनी शरीर की लम्बाई से 50 गुना कूद सकता है|
  • पूरे विश्व में इसकी लगभग 2500 तरह की जातियों का वर्णन किया जा चुका है|
  • इसके मुखांग चभाने एवं चूसने वाले होते है|
  • पिस्सू का शरीर स्क्लेराईट (Sclerites)नामक कठोर प्लेटों से ढका रहता है|
  • पिस्सू के नेत्र संयुक्त होते है|
  • पिस्सू का सिर व वक्ष छोटा परन्तु उदर बड़ा होता है|
  • पिस्सू के पैर लम्बे होते है|
  • पिस्सू के पिछले पैर कूदने हेतू अनुकूलित होते है जिससे यह 18 से.मी. ऊँची एवं 33 से.मी. लम्बी छलांग लगा सकता है|
  • पिस्सू में रूपान्तरण पूर्ण पाया जाता है|
  • पिस्सू के जीवन चक्र में अण्डा, लार्वा, प्यूपा एवं वयस्क अवस्थाएँ पायी जाती है|
  • नर एवं मादा पिस्सू रक्तरूपी भोजन प्राप्ति बिना जनन करने में असमर्थ होते है|

क्या है टिड्डा

टिड्डा का जीवन चक्र

पिस्सू का आर्थिक महत्व

  • यह गर्म खून वाले कशेरुकियो (Warm blooded vertebrates)जैसा मानव, कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, चूहा, पक्षी, गिलहरी, गाय, भैंस, भेड़, बकरी में अपने मुखांग चुभाकर रक्त चूसता है|
  • पिस्सू के काटने पर मच्छर के काटने के समान निशान बन जाता है तत्पश्चात् सूजन के साथ खुजली चलती है| बाद में चमड़ी पर सहन न करने जैसी एलर्जिक (Allergic) स्थिति उत्पन्न हो जाती है त्वचा में कुछ सप्ताहों तक खरदरी पपड़ी युक्त सड़न बनी रहती है|
  • बार बार पिस्सू के काटे जाने पर बालों का झड़ना एवं रक्त अल्पता का कारण बनता है|
  • पालतु पशु गाय, भैंस, भेड़, बकरी एवं मुर्गियाँ इससे प्रभावित होने पर आर्थिक नुकसान के साथ लाखों रूपयें का चिकित्सा व्यय भी बढ़ जाता है|
  • यह बीमारी पैदा करने वाले विषाणुओं एवं जीवाणुओं का मानव एवं पशुओं में वाहक का कार्य भी करता है|
  • पिस्सू द्वारा प्लेग बीमारी का जीवाणु जब काले चूहे यानि रेट्स रेट्स को काटे जाने पर पहुँच जाता है तो यह बीमारी महामारी का रूप धारण कर लेती है| विश्व भर में इस बीमारी से मानव आबादी का अधिकांश हिस्सा अतीत में मारा गया था|
  • ई. सन् 1343 एवं 1353 में यूरोप की एक तिहाई मानव आबादी प्लेग रोग के कारण कम हो गई थी|

इन्हें जरुर पढ़े :- कंप्यूटर ज्ञान

2 thoughts on “Flea kya hai-पिस्सू क्या है?”

Leave a Comment