जानिये पौधों में पोटाश की कमी के लक्षण

दोस्तों आज के इस लेख में हम पौधों में पोटाश की कमी से होने वाले रोग के लक्षण तथा पौधों में पोटाश से सम्बंधित आदि प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे|

पौधों में पोटाश की कमी से होने वाले रोग के लक्षण

  1. पोटेशियम की कमी से पौधों में पर्व की लम्बाई घटती है| पौधों की वृद्धि में कमी आती है|
  2. पोटेशियम की कमी से पौधों में पत्तियाँ धब्बेदार व भूरी हो जाती है|
  3. इसकी कमी से पहले लक्षण पुरानी नीचे की पत्तियों पर प्रदर्शित होते है| पत्तियाँ समय से पूर्व ही गिर जाती है|
  4. पौधों की पत्तियों के सिरे व किनारे झुलसे नजर आते है| कभी-कभी पत्तियों मोटी पड़ने लगती है और पत्तियों के सिरे मुड़ने लगते है| मुख्य नसे हरी बनी रहती है| बाद में सूखकर जालीदार संरचना बनती है|
  5. कपास में फसल वृद्धि के समय ही पत्तियाँ गिरने लगती है| डोडे ठीक प्रकार से नही खुलते है|
  6. पोटेशियम की कमी से फल वृक्षों में फूल व फल कम आते है|
  7. तम्बाकू के पौधे में पत्तियों की नसों के बीच में सिरों पर या किनारों पर ऊतक निर्जीव हो जाने के कारण फल छोटे पड़ जाते है|
  8. आलू में पोटाश की कमी से पत्तियों का रंग गहरा हरा हो जाता है, जो बाद में पीले भूरे एवं कांसे के रंग में परिवर्तित हो जाता है|
  9. कन्द छोटे पड़ जाते है तथा जड़ो का विकास कम होता है| दलहनी फसलों में पत्तियों के किनारे पर पीले सफेद धब्बे पड़ जाते है|
  10. पोटाश की कमी से मक्का में भुट्टे छोटे तथा सिरे पर दाने कम निकलते है|
  11. पौधों की जड़ो का कम विकास होता है|

जानिये पोटाश का उपयोग कब करना चाहिए?

पोटाश खाद का उपयोग खेत में बुआई से पहले तथा रोपाई के समय करना चाहिए| जबकि बलुई मिट्टी में इसका प्रयोग अधिक करना चाहिए|

इन्हें भी पढ़े :- जानिये पौधों में फॉस्फोरस की कमी के लक्षण

1 thought on “जानिये पौधों में पोटाश की कमी के लक्षण”

Leave a Comment