तांबे के बर्तन में पानी रख कर पीने के अद्भुत फायदे आपको जरूर जानने चाहिए (Benefits of drinking in copper bottle)

Benefits of drinking in copper bottle :- प्राचीन समय में तांबे के बर्तनो का उपयोग ज्यादा किया जाता था और आज भी पूजा के लिए ताम्बे के बर्तनों के उपयोग किया जाता है आपके घर में आज भी ताम्बे के बर्तन मिल जायेंगे

पर आपने कभी यह सोचा है की इनका इस्तेमाल  क्यों किया  जाता  था? इसके फायदे जानने के लिए इसे ध्‍यान से पढ़ें।

आज के इस लेख में आप जानेंगे की ताम्बे के बर्तन में जल रख कर पीने के फायदे तो इस लेख को आपने  पूरा पढ़ा  इसके लिय आपका धन्यवाद

 साथ ही आप इसे  अपने मित्रो से जरूर शेयर करे जिससे उन्हें भी पता चले  की तांबे के बर्तन में पानी रख कर पीने से क्या होता है | (tambe ke bartan me pani pine se kya hota hai )

बहुत से लोग  कांच और प्लास्टिक की जगह तांबे की बोतल को उपयोग करते  है। लेकिन  ऐसा क्यों किया जाता है? यह बहुत कम लोग जानते है हम आपको बता दे की तांबा संक्रमित पानी हमारे शरीर को सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदान करता हैं।

 साथ ही  यह हमारे आहार में  सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को तांबा पूरा कर सकता है। इसीलिए तांबे के बर्तन में पानी पीना या तांबे के बर्तन में भोजन पकाने के लिए उपयोग में लेना चाहिए ”

अगर आप  कॉपर बॉटल या तांबे के जग में पानी पीते है तो इससे आपके स्‍वास्‍थ्‍य को ये खास लाभ भी मिलते हैं (Benefits of drinking in copper bottle)

1. आपके शरीर को ठंडा रखता है

आज के समय में खाया जाने वाला भोजन  हमारे पेट में एसिड बना देता है और विषाक्त पदार्थ भी उत्पन्न कर देता है। अगर आप अच्छा और साफ़ भोजन नहीं ले रहे हो तो

 कॉपर – इन्फ्यूज्ड पानी प्रकृति में क्षारीय है और यह एसिड प्रकृति को संतुलित करने में मदद करता है। तांबे के जग में पानी पीते है तो  यह  आपके शरीर को ठंडा रखने के लिए डिटॉक्सीफाई करता है।

2. एनीमिया से बचाता है

तांबा हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह  लोहे के अवशोषण में सेल के निर्माण में बहुत सहायक होता है  साथ ही  यह शरीर के सभी काम काज के लिए महत्वपूर्ण खनिज है।

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से हमारे  शरीर को लौह तत्‍व यानी आयरन का अवशोषण करने में मदद मिलती हैं, जो एनीमिया को रोक सकता है। और आपके शरीर में ख़ून की कमी होने से बचाता है

3. कैंसर विरोधी गुण है

कॉपर में मजबूत एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही इसके प्रभावों को कम करता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास के पीछे मुख्य कारणों में से एक है।

4. इसमें हीलिंग गुण भी है (शरीर को स्वस्थ रखने में )

कॉपर में अपार जीवाणुरोधी,एंटीवायरल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इसे एक बेहतरीन हीलिंग एजेंट बना देते हैं।

तांबा  न केवल  शरीर को बाहरी रूप से ठीक करता है, साथ  आंतरिक रूप से भी इम्यूनिटी को बढ़ाकर और नई स्वस्थ कोशिकाओं के उत्पादन में सहायता करता है।

यह भी पढ़े :- सिर के सफ़ेद बाल उखाड़ने के नुकशान

5. संक्रमण से लड़ता है

कॉपर ई. कोली और एस. ऑरियस जीवाणुओं को प्रभावी ढंग से समाप्त करने और आगे किसी संक्रमण को रोकने की शक्ति प्रदान करता है। ये जीवाणु  मनुष्यों में गंभीर शारीरिक बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

6. दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है

तांबा(कॉपर)  हमारे शरीर के  खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है। जिससे रक्तचाप, हृदय गति को नियंत्रित करके हृदय रोग के विकास के जोखिम को कम करता है अतः इन बीमारियों  में भी  तांबे का पानी उपयोगी पाया गया है।

7. फाइन लाइन्‍स और झुर्रियों को रोकता है

तांबे में  एंटीऑक्सिडेंट में गुण पाए जाते  है जो  यह कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देते है। यह मुक्त कणों से भी लड़ता है जो आपको महीन रेखाएं और झुर्रियां दे सकते है।

अतः यही कारण है की प्राचीन समय में, लोग कॉपर बेस्‍ड ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट का उपयोग करते थे

8. गले की खराश से राहत दिलाता है

तांबे के बर्तन में रखे गए पानी से प्रतिदीन  सुबह गरारे करने से गले के संक्रमण को रोका  जा सकता है। इसलिए पहले के लोग  “ सुबह उठते ही तांबे के बर्तन में रखे पानी से गरारे किया करते थे।

पर इसका ज्‍यादा इस्‍तेमाल भी आपके लिए अच्‍छा नहीं है

 अगर आप जरूररत से ज्यादा ताम्बे का उपयोग करते है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है , “सुनिश्चित करें कि आप तांबे के पानी का उपयोग कितना कर रहे है, क्योंकि जरूररत से ज्यादा  तांबा आपको दस्त दे सकता है और लंबे समय तक इसकी अधिकता आपके अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है।”

इसीलिए दिन में दो या तीन बार तांबे का पानी पीना ही काफी है। आप एक बार में छह घंटे से अधिक समय तक तांबे की बोतल या किसी बर्तन में पानी को स्‍टोर न करें।

#Benefits of drinking in copper bottle , Benefits of drinking in copper bottle

Leave a Comment