जानिये पौधों में फॉस्फोरस की कमी के लक्षण

दोस्तों आज के इस छोटे से आर्टिकल में हम पौधों में फॉस्फोरस की कमी से होने वाले रोगों के लक्षणों के बारे में जानेंगे|

पौधों में फॉस्फोरस की कमी से होने वाले रोगों के लक्षणों

पौधों की जड़ो की वृद्धि व विकास बहुत कम होता है तथा कभी कभी जड़े भी सूख जाती है|

पौधों छोटे रह जाते है, तथा पत्तियों का रंग नीला अथवा बैंगनी हरा हो जाता है|

परिपक्वता देर में होती है, फूल-फल बहुत देर में बनते है तथा फलों या बीजों का आकार बहुत छोटा होता है|

पत्तियों का रंग हल्का बैंगनी या भूरा हो जाता है| पौधों में फॉस्फोरस गतिशील है अतः लक्षण पहले नीचे की पत्तियों पर व फिर ऊपर की पत्तियों की ओर बढ़ते है|

पत्तियों के सिरे से यह रंग प्रारम्भ होकर, किनारों की ओर बढ़ता है| पत्तियों के मुख्य नसे हरी रहती है| चौड़ी पत्ती वाले पौधे में पत्तियों का आकार छोटा रह जाता है| आलू में पत्तियाँ प्याले का आकार बना लेती है|

पौधे में पर्व छोटे रह जाते है| शाखाएँ पतली एवं कमजोर हो जाती है|

इन्हें भी पढ़े :- 

2 thoughts on “जानिये पौधों में फॉस्फोरस की कमी के लक्षण”

Leave a Comment