पांच अद्भुत फायदे बेसन की रोटी खाने के

इस लेख में आप जानेंगे की बेसन की रोटी खाने से क्या क्या फायदे होते है इसके लिए आप इस लेख को पूरा पढ़े साथ ही अपने मित्रो के साथ जरूर साझा करे जिससे उन्हें भी यह जानकारी प्राप्त हो सके|

बेसन से बनी बहुत सी चीजे आपने जरूर खाई होगी लेकिन क्या आप जानते है की बेसन की रोटी खाने के फायदे क्या क्या होते है|

पांच अद्भुत फायदे बेसन की रोटी खाने के

1. वजन कम करने में सहायक (बेसन की रोटी खाने के फायदे)

आज के समय में बहुत से लोग बढ़ते वजन को लेके परेशान है । अगर बेसन की रोटी का सेवन किया जाए तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। बेसन की रोटी में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्नीशियम,  कॉपर और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बेसन की रोटी खाने से शरीर में चर्बी (अतिरिक्त फेट )  जमा नहीं होता। जिससे वजन नहीं बढ़ता। बेसन की रोटी खाने से देर तक भूख भी नहीं लगती।

2. इम्यूनिटी मजबूत होती है

बेसन की रोटी खाने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती  है। बेसन की रोटी में मौजूद विटामिन-बी1, प्रोटीन और अमिनो एसिड शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते है, जो लोग जल्दी बीमार पड़ते है। उन्हें अपनी डाइट में बेसन की रोटी को अवश्य शामिल करना चाहिए। इसे खाने से प्रतिरक्षा तंत्र  मजबूत होता है।

3. एनीमिया से राहत

जिन लोगोबके शरीर में खून की कमी है उन्हे बेसन की रोटी खानी चाहिए क्योंकि बेसन की रोटी खाने से एनीमिया में राहत मिलती है। बेसन की रोटी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में फायदेमंद होता है। बेसन की रोटी खाने से लाल रक्त कोशिकाओं भी बेहतर ढ़ंग से काम कर पाती है। अगर हम बेसन की रोटी का सेवन करते है तो यह शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में भी मदद करती है

4. बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

बेसन की रोटी खाने से शरीर में  बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने मदद मिलती है। बेसन में पाया जाने वाला  पॉलीअनसैचुरेटेड एसिड होता है, जो शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। बेसन की रोटी शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

5. हार्ट के  के लिए फायदेमंद

बेसन की रोटी हृदय के स्वास्थ्य  के  लिए बहुत फायदेमंद होती है। बेसन की रोटी खाने से हार्ट से  संबंधी परेशानियां होने की संभावना काफी घट जाती है। बेसन की रोटी में उच्च घुलनशील फाइबर होता है, जो हार्ट के लिए  बहुत फायदेमंद होते है। बेसन की रोटी नियमित खाने से हार्ट स्वस्थ  रहता है।

बेसन की रोटी का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर संपर्क करे|

इन्हें भी पढ़े :-क्या आप मूंगफली खाते है तो जानिये मूंगफली खाने के बाद क्या न खाएं | what not to eat after eating peanuts

Leave a Comment