ऋतु निरीक्षक यंत्र कितने प्रकार के होते है?

दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम ऋतु निरीक्षक के यंत्रो के बारे में पूरी जानकारी जानेंगे|

ऋतु निरीक्षक यंत्र कितने प्रकार के होते है?

यह यंत्र वायुमंडल की वायुदाब, वायु दिशा, तापमान तथा वर्षा मापक आदि मापने में उपयोग होने वाले ये यंत्र है जो 4 प्रकार के होते है|

वायुदाब मापने का यंत्र

यह वायु-दाब मापने का यंत्र होता है| लगभग 90 सेंटीमीटर लम्बी पारे से भरी नली को पारे के प्याले में उलट दिया जाता है| नली का कुछ पारा गिर जाता है और 76 सेंटीमीटर के लगभग पारा खड़ा रहता है|

यह माप ‘एक बार’ या ‘1000 मिलीबार’ के बराबर होता है| यदि वायु का दाब अधिक हो जाए तो पारा ऊपर चढ़ जाता है, कम हो जाए तो नीचे उतर जाता है| समुन्द्र तल पर वायु का मानक दाब 1013 मिलीबार होता है| यह ऊँचाई के साथ-साथ कम होता जाता है|

प्रत्येक 110 मीटर की ऊँचाई पर यह 13 मिलीबार कम हो जाता है| नली पर मिलीबार अंकित होते है यह घड़ी की शक्ल का शुष्क बैरोमीटर भी होता है जिसमें निर्वात से काम लिया जाता है| इसे ‘ऐनीरॉयड बैरोमीटर’ कहते है|

वायु दिशा सूचक तंत्र

एक खड़ी लोहे की छड़ पर पत्रे का तीर अथवा मुर्गा बना होता है जिसकी एक ओर नोक या चोंच होती है और दूसरी ओर चौड़ी पूंछ होती है| हवा चलती है तो पूंछ से टकराती है जो घूम जाती है| नोक ठीक उधर को ही जाती है जिधर से हवा चल रही होती है| नीचे दिशाएं होती है|

तापमान मापक यंत्र

अधिकतम और न्यूनतम थर्मामीटर वायुमंडलीय तापमान मापने का यंत्र होता है| यह U के आकार की काँच की नली होती है| इसमें नीचे के भाग में पारा भरा होता है और दोनों सिरों पर अल्कोहल होती है|

एक सिरे पर नीचे को मुड़ा हुआ लम्बा बल्ब होता है, जो अल्कोहल से भरा होता है| दूसरे सिरे के ऊपर छोटा सा बल्ब होता है उसका कुछ भाग खाली होता है| तापांश घटने से बड़े बल्ब की अल्कोहल सिकुड़ती है तो उधर नली में पारा चढ़ जाता है,और दूसरी ओर पारा नीचे उतर जाता है|

तापांश बढ़ जाने पर इसके विपरीत होता है| नली के दोनों खड़े भागों में लोहे की कमानीदार सूचियाँ होती है जो किसी भी निश्चित अवधि में कम से कम और अधिक से अधिक तापांश प्रकट करती है| तापांश को 0 डिग्री और पानी उबलने के तापांश को 100 डिग्री माना जाता है|

वर्षा मापक यंत्र

एक डिब्बे में बोतल होती है जिसके मुंह में कीप होती है| वर्षा का पानी कीप में से होकर बोतल में इकट्ठा होता रहता है| एकत्रित पानी को साथ वाले अंकित गिलास में डालकर माप लेते है|

इन्हें जरुर पढ़े :- अक्षांश और देशान्तर रेखाएं क्या है कंप्यूटर ज्ञान

2 thoughts on “ऋतु निरीक्षक यंत्र कितने प्रकार के होते है?”

Leave a Comment